vande bharat train timing: 5 अक्टूबर से नई दिल्ली-कटड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए किराया-टाइमिंग - new delhi to katra vandebharat express booking and fare - News Summed Up

vande bharat train timing: 5 अक्टूबर से नई दिल्ली-कटड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए किराया-टाइमिंग - new delhi to katra vandebharat express booking and fare


हाइलाइट्स नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 6 बजे सफर की शुरुआत करेगी और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैकटड़ा से लौटने वाले यात्रियों को लेकर यह ट्रेन 3 बजे खुलेगी, 11 बजे रात नई दिल्ली पहुंचेगीवैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु 5 अक्टूबर से 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में सफर कर पाएंगे। ट्रेन के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। नई दिल्ली और कटड़ा से मंगलवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में यात्री इस ट्रेन से महज 8 घंटे में सफर पूरा कर पाएंगे। ट्रेन का उद्घाटन 3 अक्टूबर को होगा। गृहमंत्री अमित शाह इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 6 बजे सफर की शुरुआत करेगी और 8:10 पर अंबाला पहुंचेगी। 9:19 पर यह ट्रेन लुधियाना और दोपहर 12:38 पर जम्मू तवी में दो-दो मिनट रुकने के बाद 2 बजे कटड़ा पहुंचेगी।कटड़ा से लौटने वाले यात्रियों को लेकर यह ट्रेन 3 बजे खुलेगी, 4:13 बजे जम्मू तवी, 07:32 पर लुधियाना और 8:48 पर अंबाला कैंट पहुंचेगी तो दिल्ली में रात 11 बजे सफर समाप्त होगा। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम यह ट्रेन अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है।ट्रेन में 2 ड्राइवर कार, 2 एग्जिक्युटिव चेयर कार और 12 चेयर कार सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। नई दिल्ली से कटड़ा जाते हुए इस ट्रेन का नंबर 22439 और कटड़ा से नई दिल्ली आते हुए 22440 होगा।नई दिल्ली से कटड़ा के लिए एसी चेयर कार का किराया 1630 रुपये है तो एक्जिक्युटिव कार में सफर के लिए 3,015 रुपये देने होंगे। नई दिल्ली से जम्मू तवी के लिए एसी चेयर कार का किराया 1300 रुपये है तो लुधियाना तक सफर के लिए 905 रुपये देने होंगे। अंबाला तक के लिए इस क्लास का किराया 715 रुपये है।कटड़ा से नई दिल्ली का किराया एसी चेयरकार में 1570 रुपये है तो यही दूरी एग्जिक्युटिव चेयरकार में तय करने के लिए आपको 2965 रुपये देने होंगे। जम्मू तवी से नई दिल्ली के लिए एसी चेयरकार का किराया 1,465 रुपये है तो एग्जिक्युटिव क्लास के लिए 2,755 रुपये देने होंगे।


Source: Navbharat Times September 29, 2019 11:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */