mha notice to rahul gandhi: राहुल की नागरिकता पर सवाल, गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब - mha issues notice to congress president rahul gandhi on a complaint questioning rahul's citizenship - News Summed Up

mha notice to rahul gandhi: राहुल की नागरिकता पर सवाल, गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब - mha issues notice to congress president rahul gandhi on a complaint questioning rahul's citizenship


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेशी नागरिकता के सवाल पर उनसे जवाब मांगा है। गृह मंत्रालय ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी की चिट्ठी के बाद राहुल को नोटिस जारी किया है। राहुल को 15 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना है। बता दें कि स्वामी ने अपने पत्र में राहुल के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है। उधर, कांग्रेस ने स्वामी के इन आरोपों का खंडन किया है और राहुल को जन्म से भारतीय बताया है। इस बीच, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल को भेजे गए नोटिस को एक सामान्य प्रक्रिया बताया है।बता दें कि स्वामी ने गृह मंत्रालय को राहुल की नागरिकता के खिलाफ दो बार पत्र लिख चुके हैं। 21 सितंबर 2017 को भी स्वामी ने इस बारे में एक शिकायत की थी। स्वामी ने 29 अप्रैल 2019 को भी पत्र लिखा। स्वामी ने अपने पत्र में राहुल के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है।स्वामी ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 2003 में ब्रिटेन में Backops लिमिटेड नामक कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस कंपनी का पता 51 साउथगेट स्ट्रीट, विंचेस्टर, हैंपशायर SO23 9EH है और राहुल इसके एक निदेशक और सचिव थे। स्वामी ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि कंपनी के 10-10-2005 और 31-10-2006 को फाइल किए गए वार्षिक रिटर्न में राहुल की जन्मतिथि 19-06-1970 अंकित हैं और नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। 17-02-2009 को डिसलूशन अप्लीकेशन के समय भी राहुल की नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। गृह मंत्रालय ने स्वामी की इस शिकायत के आधार पर राहुल गांधी को अपना पक्ष रखने और 15 दिन के भीतर इसका जवाब मांगा है। केंद्र सरकार में निदेशक (नागरिकता) बी. जोशी ने राहुल को यह नोटिस जारी किया है।कांग्रेस ने स्वामी के आरोपों का खंडन किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'राहुल गांधी जन्म से भारतीय हैं और पार्टी बीजेपी सांसद के दावे को खारिज करती है।' उन्होंने कहा कि मोदी के पास बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। मोदी जी के पास ब्लैक मनी पर कोई जवाब नहीं है तो वह झूठे आरोपों के सहारे नोटिस जारी कर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।नागरिकता विवाद में राहुल को नोटिस के सवाल पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब कोई सांसद किसी मंत्रालय को पत्र लिखता है तो जो भी कार्रवाई की जरूरत होती है, किया जाता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है, सामान्य प्रकिया भर है।कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में अमेठी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं ध्रुव लाल ने रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की थी कि राहुल ने ब्रिटिश नागरिकता ने ली थी और इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाए। हालांकि बाद में निर्वाचन अधिकारी ने राहुल के नामांकन की जांच कर इसे वैध करार दिया था। राहुल लोकसभा चुनाव में पहली बार दो सीटों यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।बता दें कि अमेठी के प्रत्याशी ध्रुव लाल के वकील रवि प्रकाश ने रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की थी कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता ली थी और इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाए। उन्होंने ब्रिटेन में रजिस्टर्ड एक कंपनी के कागजातों के आधार पर यह दावा किया था। साथ ही राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता में त्रुटि का आरोप भी लगाया गया था। बीजेपी ने इस मुद्दे को लपकते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी से जवाब मांगा था।


Source: Navbharat Times April 30, 2019 05:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */