IPL 2019 SRH vs KXIP: सीजन के आखिरी मैच के बाद डेविड वॉर्नर हुए भावुक, कह दी ये बात! - News Summed Up

IPL 2019 SRH vs KXIP: सीजन के आखिरी मैच के बाद डेविड वॉर्नर हुए भावुक, कह दी ये बात!


IPL 2019 SRH vs KXIP: सीजन के आखिरी मैच के बाद डेविड वॉर्नर हुए भावुक, कह दी ये बात! हैदराबाद, पीटीआइ। आइपीएल का 12वां सीजन अगर किसी खिलाड़ी के लिए बेहद खास रहा है तो वह हैं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर। बॉल टैम्परिंग के आरोप में बैन लगने के बाद वॉर्नर ने आइपीएल से क्रिकेट में जोरदार वापसी की। वॉर्नर 12 मैचों में करीब 70 की औसत से 692 रन बनाए हैं और वे इस सीजन में रन बनाने में सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद केएल राहुल उनसे 172 रन पीछे हैं।सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी तूफानी बल्लेबाजी की मदद से प्लेऑफ के करीब पहुंचाने वाले वॉर्नर ने मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सीजन का आखिरी मैच खेला। आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों के लिए वॉर्नर अपने देश वापस लौट रहे हैं। आखिरी मैच के बाद वॉर्नर भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि 12 महीने का बैन लगने के बाद उन्होंने सिर्फ एक अच्छा पिता और पति बनने की पूरी कोशिश की है।वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में बॉल टैंपरिंग में उनकी भूमिका के लिए 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। इस सजा को दोनों खिलाड़ी पूरा कर चुके हैं। बैन के बाद, वॉर्नर ने आइपीएल में जबरदस्त वापसी की।वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, "मुझे अपने खेल पर ज्यादा मेहनत करने का अच्छा समय मिला। मैंने 16-18 सप्ताह के लिए बैट को नीचे रख सिर्फ एक सबसे अच्छा पिता और पति होने की कोशिश की है। मुझे इससे काफी मदद भी मिली। और हां, मुझे टीम में अच्छा माहौल पसंद है इसलिए मैं खिलाड़ियों के साथ मजाक करता रहता हूं।इस आइपीएल सीजन के तूफानी बल्लेबाज वॉर्नर ने कहा, "मैं जिस काम के लिए टीम में हूं उसे अच्छी तरह से पूरा करके मुझे शानदार लगता है। ग्राउंड स्टाफ ने बड़ी मेहनत कर कमाल की पिच तैयार की। मैंने अपनी खेल पर पूरा भरोसा कर बल्लेबाजी की।"आइपीएल 2019 के अपने आखिरी मैच में भी वॉर्नर के बल्ले से खूब रन निकले। उन्‍होंने 56 गेंद में 7 चौके और दो छक्‍कों की मदद से 81 रन की जबरदस्त पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। यह उनका इस सीजन में 9वां फिफ्टी से ऊपर का स्‍कोर था। दिलचस्‍प बात यह कि पंजाब के खिलाफ वह लगातार आठ अर्धशतक लगा चुके हैं। वॉर्नर ने इस सीजन में 12 मुकाबले खेले और 69.20 की औसत व 143.86 की स्‍ट्राइक रेट से 692 रन बनाए। इस साल उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक ठोके।Posted By: Ruhee Parvez


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */