lunar eclipse 2019: दुनियाभर में देखा गया चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा, यहां देखें शानदार तस्वीरें - News Summed Up

lunar eclipse 2019: दुनियाभर में देखा गया चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा, यहां देखें शानदार तस्वीरें


lunar eclipse 2019: दुनियाभर में देखा गया चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा, यहां देखें शानदार तस्वीरेंनई दिल्ली,जेएनएन। 16 जुलाई की रात पूरी दुनिया ने बेहद ही अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार रात 1 बजकर 31 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगना शुरू हुआ जोकि सुबह 4.30 बजे तक नजर आया। देशवासियों ने तीन घंटे तक लगे आंशिक चंद्र ग्रहण के गवाह बने जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ गई।इस दौरान दुनिया के अलग अलग हिस्सों से कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें चांद बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। अगर अपने चंद्र ग्रहण नहीं देखा तो यहां तस्वीरों में देखें यह शानदार नजारा।मंगलवार की रात चंद्रमा का केवल एक हिस्सा धरती की छाया से गुजरा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था ऐसा तब होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्‍वी घूमते हुए आती है। पूरे 149 सालों बाद चंद्र ग्रहण के समय दुर्लभ योग बना। इससे पहले यह योग 12 जुलाई 1870 को बना था।यव्पटोरिया में एक मस्जिद के ऊपर चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा एकदम मस्दिज की चोटी के ऊपर पहुंच गया। उस दौरान यह बेहद ही खूबसूरत तस्वीर क्लिक की गई।जर्मनी के बेसिलिका चर्च टॉवर आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान बेहद ही खूसूरत नजर आ रहा था।जर्मनी के ब्रैंडेनबर्ग गेट पर चंद्रग्रहण के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखा गया। जिसमें गेट के ऊपर बनी मूर्ति के ठीक ऊपर चांद देखा गया।यह एक आंशिक चंद्रग्रहण था जिस वजह से चांद के रंग में फेर बदल दिखी। दरअसल, पृथ्वी के वायुमंडल की स्थिति इस पर असर डालती है। इस वजह से चंद्रमा के रंग में बदलाव नजर आया।आपको बता दें कि 2019 का आखिरी ग्रहण और तीसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 26 दिसंबर को होगा, जिसे भारत में देखा जा सकेगा। 26 दिसंबर को वलयकार (Annular Solar Eclipse) सूर्य ग्रहण होगा।Posted By: Ayushi Tyagi


Source: Dainik Jagran July 17, 2019 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */