lok sabha election 2019: निर्भया केस पर बयान देकर फिर मुश्किल में शीला दीक्षित, हो रही आलोचना - sheila stokes controversy over remark on nirbhaya rape case - News Summed Up

lok sabha election 2019: निर्भया केस पर बयान देकर फिर मुश्किल में शीला दीक्षित, हो रही आलोचना - sheila stokes controversy over remark on nirbhaya rape case


दिल्ली की पूर्व सीएम और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित एक बार फिर निर्भया केस को लेकर विवादों में हैं। शीला ने मिरर नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा कि 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप केस को मीडिया ने संदर्भ से अलग कर पेश किया। हालांकि, उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है।दिल्ली की पूर्व सीएम एक सवाल के जवाब में कह रही थीं कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है और इसमें दिल्ली सरकार का कोी हाथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्भया केस को मीडिया ने संदर्भ से अलग कर पेश किया। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इस तरह के बर्बर अपराधों के लिए पूरे देश में एक जैसी प्रतिक्रिया होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'कुछ केस को राजनीतिक स्कैंडल की तरह पेश किया जाता है जबकि ऐसे ही दूसरे केसों पर चुप्पी रहती है।'शीला से जब पूछा गया कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन से कदम उठाएंगी तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, 'मैं इस पर कोई कदम उठाने या योजना के बारे में ऐलान नहीं कर सकती क्योंकि यह मेरे अधिकार क्षेत्र के बाहर की बात है। मैं इस मुद्दे को संसद में जरूर जोरदार ढंग से उठा सकती हूं क्योंकि बतौर सांसद मैं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूंगी।' शीला ने इंटरव्यू में खास तौर पर दिल्ली पुलिस के गृह मंत्रालय के निर्देशन में काम करने का मुद्दा उठाया।शीला के इस बयान पर काफी तीखी प्रतिक्रिया भी आ रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा, 'कोई शंका नहीं है कि क्यों दिल्ली रेप कैपिटल बनती जा रही है।' एलजीबीटी अधिकारों के लिए काम करनेवाले हरीश अय्यर ने कहा, 'मुझे अफसोस है कि रेप पीड़ितों को ऐसे बयान सुनने पड़ रहे हैं। पार्टी लाइन से हटकर महिला सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है। मैं शीला दीक्षित के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।'


Source: Navbharat Times May 05, 2019 04:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */