Xलोकसभा चुनाव: जबर्दस्त फंडिंग से कांग्रेस के मुकाबले BJP मजबूत स्थिति मेंXबीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका पर हमला करते हुए कहा कि सभ्य परिवारों को अपने बच्चों को प्रियंका से दूर रखना चाहिए। स्मृति प्रियंका गांधी के वायरल हुए उस विडियो की आलोचना कर रही थीं जिसमें बच्चों का एक समूह प्रियंका के सामने प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक नारे लगा रहा था।मीडिया से बात करते हुए स्मृति ने कहा, 'वह बच्चों से गालियां दिलवा रही हैं। उन्होंने बच्चों से प्रधानमंत्री को गाली देने को कहा। आप बच्चों को राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते। बच्चे इससे क्या सीखेंगे। मैं तो सभी सभ्य परिवारों से कहूंगी कि वे अपने बच्चे प्रियंका गांधी से दूर रखें। मुझे खुशी है कि जो परिवार खुद को सभ्य कहता है उसका पर्दाफाश हो गया।'इसी तरह स्मृति ने प्रियंका के बयान 'आवारा पशुओं के भी नाम हैं' की भी चर्चा की जिसमें प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी की ओर इशारा किया था। स्मृति ने कहा, 'यह है उनका असली चेहरा। वह प्रधानमंत्री और राज्य के प्रमुख का अनादर कर रही हैं। उन्होंने गोरखनाथ मठ के अध्यक्ष का अपमान किया है। क्या वह यही गोरखपुर में कर पाएंगी? 'गौरतलब है कि रायबरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी का नाम लिए बिना कहा, 'प्रधानमंत्री ने पिछले पांच साल में अपने संसदीय क्षेत्र के एक भी गांव को समय नहीं दिया। अगर वह वहां के किसानों से उनकी जिंदगी के बारे में बात करते तो उन्हें पता चलता कि किसानों ने आवारा जानवरों के भी नाम रखे हुए हैं।'प्रियंका पर कटाक्ष करते हुए स्मृति ने कहा, 'प्रियंका अपने उस भाई के लिए अमेठी में खड़ी थीं जो अमेठी का मैदान छोड़कर भाग चुका है। प्रियंका उम्मीदवार नहीं हैं। असल में उनकी मौजूदगी राहुल की अक्षमता दर्शाती है।'
Source: Navbharat Times May 02, 2019 08:56 UTC