EXCLUSIVE: एनडीटीवी से बोलीं प्रियंका गांधी, बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मैं जान दे दूंगी - News Summed Up

EXCLUSIVE: एनडीटीवी से बोलीं प्रियंका गांधी, बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मैं जान दे दूंगी


खास बातें प्रियंका गांधी ने की एनडीटीवी से बात कहा- बीजेपी को कभी फायदा नहीं पहुंचा सकती देश और लोकतंत्र को बचाना हमारा लक्ष्यकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मैं अपनी जान दे दूंगी. कांग्रेस ने जो भी उम्मीदवार उतारे हैं वे सभी बीजेपी का वोट काट रहे हैं, और किसी का नहीं. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से जब यह पूछा गया कि मायावती आरोप लगाती रही हैं कि आप बीजेपी को मदद पहुंचा रही हैं, तो उन्होंने कहा कि, 'मैं यह कह रही हूं कि मैं जान दे दूंगी लेकिन मैं उनकी मदद नहीं करूंगी... इससे बढ़कर मैं और क्या कह सकती हूं'. प्रियंका गांधी के 'वोट काटने वाले' बयान के बाद अब कांग्रेस की जीत की मंशा पर ही उठने लगे सवाल! यह इस देश के लिए, इस लोकतंत्र के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए, लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने और सुरक्षित रखने की लड़ाई है.


Source: NDTV May 02, 2019 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */