kolkata News: पश्चिम बंगाल में बवालः बीजेपी के मार्च पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़े - kolkata police baton charge at bjp workers in kolkata when they were marching against mamta banerjee govern - News Summed Up

kolkata News: पश्चिम बंगाल में बवालः बीजेपी के मार्च पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़े - kolkata police baton charge at bjp workers in kolkata when they were marching against mamta banerjee govern


#WATCH: Kolkata police baton charge at BJP workers on Bepin Behari Ganguly Street. They were marching towards Lal B… https://t.co/j3jyDparXv — ANI (@ANI) 1560327659000Xपश्चिम बंगाल में बुधवार को एक और बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद सूबे में तनाव और बढ़ गया है। लगातार हिंसा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता बुधवार को ममता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए। पुलिस मुख्यालय की तरफ बढ़ते बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके अलावा पानी की तेज बौछार से बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही सूबे में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। सूबे में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।दरअसल, बुधवार को तनाव उस समय और बढ़ गया जब मालदा में दो दिन से लापता बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला। पिछले कुछ दिनों से लगातार बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा इससे और भड़क गया।राजधानी कोलकाता में गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अपनी नाराजगी जताने के लिए पुलिस मुख्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे उग्र बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौझार के साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनारा में बम धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। लोकसभा चुनाव के बाद से ही टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प जारी है। उत्तर 24 परगना में हिंसा के मामले ने इस विवाद को मंगलवार को और बढ़ा दियाइससे पहले एक आरएसएस और एक बीजेपी के कार्यकर्ता के पेड़ से लटकते शव पाए जाने से सनसनी फैल गई थी। सोमवार को हावड़ा के आमटा स्थित सरपोटा गांव में बीजेपी कार्यकर्ता समातुल दोलुई का शव पेड़ से लटकते हुए मिला था। दोलुई के परिवार और बीजेपी नेताओं ने इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है।


Source: Navbharat Times June 12, 2019 08:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */