एएन-32 के यात्रियों की तलाश के लिए पर्वतारोही भी भेजे गए क्रैश साइट पर - News Summed Up

एएन-32 के यात्रियों की तलाश के लिए पर्वतारोही भी भेजे गए क्रैश साइट पर


भारतीय वायुसेना के पिछले सप्ताह की शुरुआत में 13 लोगों के साथ लापता हुए एएन-32 विमान का मलबा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज इलाके में दिखाई दिया, जिसके बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से वायुसेना, थलसेना अधिकारियों तथा पर्वतारोहियों की टीम को वहां भेजा गया है. मलबा लगभग 12,000 फुट की ऊंचाई पर मंगलवार को एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को दिखा था. अरुणाचल प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन का बेस वेस्ट सियांग के काईयांग में बनाया गया है. #ArunachalPradeshpic.twitter.com/yoAMGg5ORk — ANI (@ANI) June 12, 2019भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने NDTV को बताया कि जोरहाट का बेस अस्पताल किसी भी तरह की मेडिकल एमरजेंसी के लिए तैयार है. भारतीय वायुसेना के C-130J यातायात विमानों, सुखोई Su-30 लड़ाकू विमानों, नौसेना के P8-I तलाशी विमानों तथा वायुसेना व थलसेना के हेलीकॉप्टरों की टुकड़ियों ने पूरे हफ्ते मलबा तलाश करने की भरपूर कोशिश की, और आखिरकार मंगलवार को विमान का कुछ हिस्सा देखा गया.


Source: NDTV June 12, 2019 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */