Kabhi mehek ki tarah hum gulon se udte hain... Kabhi dhuyein ki tarah hum parbaton se udte hain... Ye kainchiyaan h… https://t.co/LNbdyf5Ti0 — Shikhar Dhawan (@SDhawan25) 1560324979000ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के वर्ल्ड कप टूर्नमेंट के बाकी मैचों में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन अपने हौसले और जज्बे से वह जल्द 22 गज की पिच पर वापसी के संकेत दे रहे हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस की एक गेंद अंगूठे पर लगने के बावजूद 117 रनों की पारी खेलने वाले धवन का हौसला अभी भी 'शिखर' पर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जज्बे को जाहिर किया है।शिखर धवन ट्वीट किया, 'कभी महक की तरह हम गुलों से उड़ते हैं। कभी धुएं की तरह हम पर्वतों से उड़ते हैं। ये कैंचियां हमें उड़ने से खाक रोकेंगी, हम परों से नहीं हौसलों से उड़ते हैं।' धवन ने ट्वीट कर यह जाहिर कर दिया है कि अपने जज्बे के दम पर वह जल्द ही अपने चोट से उबरकर वर्ल्ड कप टीम में शामिल होंगे और उन्हें मैदान पर खेलते देखा जा सकेगा।बता दें उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है। बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि अगले एक सप्ताह तक शिखर धवन टीम के साथ चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक थोड़े समय में उनकी चोट ठीक हो सकती है, हालांकि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते वह अगले कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लेंगे।
Source: Navbharat Times June 12, 2019 08:16 UTC