faridabad News: 8.2 रहा न्यूनतम तापमान - 8.2 minimum temperature - News Summed Up

faridabad News: 8.2 रहा न्यूनतम तापमान - 8.2 minimum temperature


एनबीटी न्यूज, फरीदाबाद : जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा। हवा चलने से सुबह व शाम के समय मौसम में ठंडक बनी रही। दिन में धूप खिली रही, जिसके चलते दिन में मौसम कुछ गर्म बना रहा। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ बना रहा। सुबह से ही धूप निकल आई थी और आसमान साफ होने के चलते पूरा दिन धूप खिली रही। गुरुवार की तरफ शुक्रवार को भी तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रही। इससे मौसम में कुछ ठंडक बनी रही। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेबसाइट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में कुछ वृद्धि होने का अनुमान है।


Source: Navbharat Times January 25, 2020 02:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */