assam: 'तो असम को भारत से हमेशा के लिए अलग कर देंगे...', लोगों को भड़काते JNU छात्र का विडियो वायरल - man says in viral video we will separate assam from india forever - News Summed Up

assam: 'तो असम को भारत से हमेशा के लिए अलग कर देंगे...', लोगों को भड़काते JNU छात्र का विडियो वायरल - man says in viral video we will separate assam from india forever


वायरल हुआ शख्स का विडियोहाइलाइट्स सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच जेएनयू छात्र शरजिल इमाम का बेहद भड़काऊ विडियो वायरलइस विडियो में शरजिल नॉर्थ ईस्ट और असम को हिंदुस्तान से हमेशा के लिए अलग करने की बात कर रहा हैविडियो में शरजिल कह रहा है कि असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी हमारी बात सुनी जाएगीदिल्ली के शाहीन बाग प्रदर्शन में भी मुखर था, खुद को जेएनयू में मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री का छात्र बताता हैशरजिल की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉटनागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बेहद आपत्तिजनक विडियो सामने आया है। इस विडियो में जिस लहजे का इस्तेमाल किया गया है, वह हमारे संघीय ढांचे पर प्रहार कर रहा है। एक ऐसा विडियो जो अलगाववादी और विभाजनकारी अजेंडे को सामने लाता है। 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और आजादी के नारों पर मचे घमासान के बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र शरजिल इमाम के इस विडियो में पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने का घृणित मंसूबा बेनकाब हुआ है। यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में जेएनयू छात्र शरजिल इमाम कहता है, 'हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा...जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।'विडियो में शरजिल बेहद भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहता है, 'असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है, आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं...6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां... अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।'शरजिल इमाम के इस विडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स शरजिल की नापाक मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर यह शख्स असम को भारत से अलग करने जैसा दुस्साहसिक कदम उठाने के लिए लोगों को क्यों उकसा रहा है? ऐसा करके वह क्या साबित करना चाहता है? सोशल मीडिया पर वायरल विडियो को कुछ लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग से भी जोड़कर देख रहे हैं।ट्विटर पर यूजर्स ने शरजिल के विडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ट्विटर यूजर संदीप सिंह ने विडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शाहीन बाग प्रोटेस्ट भारत को तोड़ने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।' एक यूजर ने पूछा, 'कौन है यह जो असम को इंडिया से काटने की बात कर रहा है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है, अब देश की जनता को भी चाहिए कि ऐसे लोगों की पहचान कर इनपर ऐसा प्रहार करें कि ये या तो देश छोड़कर भाग जाएं या फिर दोबारा ऐसी नीच हरकत करने की सोचें भी न।'बता दें शरजिल इमाम के फेसबुक पेज पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। एक फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा है, 'शाहीन बाग का मॉडल चक्का जाम का है, बाकी सब सेकेंडरी हैं। चक्का जाम और धरने में फर्क समझिए, हर शहर में धरने कीजिए, उसमे लोगों को चक्का जाम के बारे में बताइए और फिर तैयारी करके हाइवेज पर बैठ जाइए।'दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भी शरजिल शामिल हुआ था। अपनी फेसबुक प्रोफाइल में उसने खुद को जेएनयू में मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री (आधुनिक भारतीय इतिहास) का छात्र बताया है। शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समूह दो ग्रुप में बंट गया था। शरजिल ने इस दौरान शाहीन बाग की सड़क से हटने का ऐलान करते हुए कहा था कि हिंसा की आशंका है और पुलिस प्रदर्शनकारियों को जबरन मंच से हटा सकती है, इसलिए वे शाहीन बाग की सड़क से हट रहे हैं लेकिन सीएए के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।


Source: Navbharat Times January 25, 2020 01:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */