6/6 अमित मिश्रा (दिल्ली कैपिटल्स)अमित मिश्रा टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं वह अपनी लेग स्पिन से बल्लेबाजों को फंसाना बखूबी जानते हैं। मिश्रा ने इस सीजन 9 मैचों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर 9 बल्लेबाजों को पविलियन भेजा है। इस सत्र में भले ही वह ज्यादा विकेट न ले पाए हों। लेकिन इसकी एक वजह यह भी है कि विपक्षी टीम के बल्लेबाज उनकी बोलिंग पर कोई चांस नहीं लेते दिख रहे। मिश्रा रनों पर लगाम कसने में टीम की मदद कर रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट लिए और कैच छूटने की वजह से वह हैटट्रिक से चूक गए। दिल्ली को एक बार फिर उनसे ऐसा ही दमखम चाहिए।
Source: Navbharat Times May 08, 2019 07:57 UTC