टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह ने सोमवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। युवराज 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन (2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) टीम के सदस्य रहे। उनकी सेकंड इनिंग्स (रिटायरमेंट के बाद) के लिए दिग्गजों ने युवराज को विश किया।टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने युवराज के साथ 2 तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विशेज दीं।ऑलराउंडर सुरेश रैना ने उनके साथ की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और उन्हें सेकंड इनिंग्स के लिए शुभकामनाएं दी।पूर्व क्रिकेटर और लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने युवराज को 'प्रिंस' कहा और उन्हें इस मौके पर शुभकामनाएं दी।पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर वीरेंदर सहवाग ने युवराज के साथ फोटो पोस्ट करते हुए उनकी तारीफ की।युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने युवराज सिंह को भाई और मेंटॉर बताया।पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने युवराज के साथ एक पुराना फोटो पोस्ट किया।तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने युवराज सिंह के साथ बिताया एक पुराना किस्सा याद किया।इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी युवराज को विश किया। उन्होंने युवराज के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। ब्रॉड के ही एक ओवर में युवी ने 6 छक्के जड़े थे।इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने युवराज सिंह को 'पाय चकर' कहा। पाय चकर का मतलब उस गेंदबाज से है जिसका गेंद के मूवमेंट पर कोई कंट्रोल नहीं होता।ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह युवराज को गले लगाए खड़े हैं।भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने युवराज के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।ऑलराउंडर युवराज सिंह द्वारा सोमवार को रिटायरमेंट की घोषणा के बाद हर तरफ से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस मौके पर क्रिकेटर्स के अलावा राजनेताओं ने भी उनके लिए संदेश लिखा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवराज को योद्धा बताया वहीं खेल मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें क्रिकेट का आइकन बताया।अमित शाह ने क्रिकेटर युवराज सिंह को ‘योद्धा’ करार देते हुए कहा कि इस हरफनमौला खिलाड़ी ने देश को खुशी मनाने का अनगिनत मौके दिए। शाह ने ट्वीट किया, ‘युवराज सिंह दुनिया भर के प्रशंसकों के साथ हर समय हमारे क्रिकेट के आइकन रहे हैं। एक बल्लेबाज, गेंदबाज या फील्डर के रूप में उन्होंने हमेशा भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। योद्धा युवराज ने हमें अनगिनत यादें दी हैं। मैं उनके भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।'वहीं खेल मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को संन्यास की घोषणा करने वाले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि यह हरफलमौला खिलाड़ी हमेशा ‘क्रिकेट का आइकन’ बना रहेगा। रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘प्रिय युवराज सिंह, आपने भले ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आप दुनिया भर में हर भारतीय और लाखों लोगों के लिए क्रिकेट आइकन बने रहेंगे। आप शानदार बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर रहे हैं। हमें आप पर गर्व है। मैं आपके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’
Source: Navbharat Times June 11, 2019 05:01 UTC