शेयर मार्केट: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 115.93 अंकों की तेजी - News Summed Up

शेयर मार्केट: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 115.93 अंकों की तेजी


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 115.93 अंक चढ़कर 39,900.45 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (एनएसई) 32.25 मजबूत होकर 11,959.85 पर खुला। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे। सप्‍ताह के पहले दिन शेयर बाजार उछाल के साथ खुले और दिन भर हरे निशान में कारोबार करने के बाद निफ्टी 52.05 अंकों के उछाल के साथ 11922.70 और सेंसेक्‍स 168.62 अंकों की तेजी के साथ 39784.52 के स्‍तर पर बंद हुए।इन शेयरों में रही तेजीनिफ्टी पर एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी दिखी। वहीं इंडिया हाउसिंग बुल्स फाइनैंस, सनफार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट नजर आई।सेंसेक्स के इन शेयरों में रहा उछालसेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स डीवीआर, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स के शेयर्स में तेजी देखी गई। वहीं गिरावट वाले शेयरों में सनफार्मा, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, ऐक्सिस बैंक के शेयर रहे।मामूली बढ़त के साथ खुला रुपयामंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की बढ़त के बाद 69.45 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.65 के स्तर पर बंद हुआ था।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nitesh


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 04:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */