पश्चिम बंगाल के कांकीनारा इलाके में देसी बम से किए गए हमले में एक शख्स की मौत हो गई है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल बीते कई महीनों ने राजनीतिक हिंसा का सामना कर रहा है. यहां पर बड़े पैमाने में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे से भिड़ रहे हैं और दोनों पक्षों की जानें जा रहे हैं. सोमवार को इन हिंसा की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था. पुलिस ने कहा, "कानून और व्यवस्था नियंत्रण में है। हड़ताल से जीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है."
Source: NDTV June 11, 2019 04:52 UTC