ambati rayudu retires: अंबाती रायडू का इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास, वर्ल्ड कप में नहीं मिला था मौका - ambati rayudu retires from international cricket - News Summed Up

ambati rayudu retires: अंबाती रायडू का इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास, वर्ल्ड कप में नहीं मिला था मौका - ambati rayudu retires from international cricket


Indian middle-order batsman Ambati Rayudu has announced his retirement from all forms of cricket, he has written to… https://t.co/9C56b4cBxK — ANI (@ANI) 1562139847000इंग्लैंज में चल रहे वर्ल्ड कप के लिए चयन न होने के बाद अनुभवी क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। मात्र 33 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा कर रायडू ने सबको चौंका दिया है। इस संबंध में रायडू ने बीसीसीआई को मेल भेजा है। बीसीसीआई सीईओ, राहुल जोहरी ने सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि बीसीसीआई को उनका मेल मिला है। जोहरी ने यह भी बताया कि रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है और वह फिलहाल एक साल और आईपीएल खेलेंगे।आंध्र प्रदेश के इस क्रिकेटर को वर्ल्ड कप के लिए भेजी गई 15 सदस्यों की टीम में शामिल नहीं किया गया था। उसपर काफी चर्चाएं भी हुई थीं। चोट की वजह शिखर धवन और फिर विजय शंकर के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद रायडू को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं लिया गया। उनकी जगह ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम में जगह मिली थी। बता दें कि रायडू की जगह वर्ल्ड कप टीम में जब शंकर को लिया गया था तब लोगों ने इसपर सवाल उठाए थे, क्योंकि उससे पहले रायडू अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे।तब बीसीसीआई ने तर्क दिया था कि शंकर को 'तीनों विभागों में काबिलियत' के बूते लिया गया है। इसपर रायडू ने मजाकिया लहजे में ट्वीट किया था कि उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए 3डी ग्लास ऑर्डर किए हैं। हालांकि, विजय शंकर के बाहर होने के बाद भी राडडू की जगह मयंक अग्रवाल को मौका मिला।रायडू के करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 55 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 1694 रन बनाए। इसमें 3 शतक 10 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं 6 टी20 मुकाबलों में उन्होंने कुल 42 रन बनाए। आईपीएल की बात करें तो इसबार वह चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेले थे। उन्होंने 147 आईपीएल मैचों में 3300 रन बनाए।इससे पहले आइसलैंड उन्हें मजाकिया अंदाज में अपनी नागरिकता का ऑफर भी दे चुका है। आइसलैंड क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट से रायडू के लिए ट्वीट किया गया। ट्वीट में लिखा गया था कि उन्हें आइसलैंड की नागरिकता के लिए अप्लाई कर देना चाहिए।ट्वीट में आइसलैंड क्रिकेट ने अग्रवाल द्वारा खेले गए तीन टेस्ट मैचों का जिक्र करते हुए लिखा गया, 'रायडू अब अपने 3डी ग्लास हटा सकते हैं। हमारे द्वारा उनके लिए जो कागजात तैयार किया गया है उसे सिंपल चश्मे से भी पढ़ा जा सकता है। अंबाती आइए हमें जॉइन कीजिए।'


Source: Navbharat Times July 03, 2019 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */