लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हिरासत केंद्र पर हवाई हमला, 40 प्रवासियों की मौत, 80 घायल - News Summed Up

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हिरासत केंद्र पर हवाई हमला, 40 प्रवासियों की मौत, 80 घायल


त्रिपोली, आइएएनएस। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में एक हिरासत केंद्र पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 प्रवासियों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक घायल हो गए हैं। मार्शल खलीफा हफ्तार के प्रति निष्ठावान बलों ने इस हमले को अंजाम दिया। हफ्तार के हमले को नकाम करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन वोल्केनो ऑफ रेज के प्रवक्‍ता ने बताया कि घटनास्‍थल पर राहत दल बचाव कार्य में जुटे हैं। हमले के दर्जनों लोग घायल हुए हैं।समाचार एजेंसी एफे (Efe news) ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार के सूत्र के हवाले से बताया कि इस हमले को त्रिपोली की ओर बढ़ रही हफ्तार की सैन्य टुकड़ी (Haftar's military) में शामिल एफ-16 लड़ाकू-बमवर्षकों (F-16 fighter-bombers) द्वारा रात में अंजाम दिया गया। बता दें कि खुद को लीबिया का सर्वोच्च नेता घोषित करने वाले हफ्तार ने चार अप्रैल को त्रिपोली का घेराव किया था। उनका मकसद मौजूदा शांति योजना को विफल करना है।हफ्तार के इस हमले के बाद से दक्षिण त्रिपोली के ग्रामीण इलाकों में लगातार लड़ाई जारी है। इसमें करीब 600 लोगों की मौत हुई है जबकि 5,000 से अधिक घायल हुए हैं। यही नहीं इस लड़ाई की वजह से 30,000 से अधिक परिवारों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। त्रिपोली में संयुक्‍त राष्‍ट्र समर्थित गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड की सरकार है। यूएन समर्थित बलों और हफ्तार की तरफ से तैयार की गई लीबियाई राष्‍ट्रीय सेना दोनों ही एक दूसरे पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते रहे हैं।Posted By: Krishna Bihari Singh


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */