प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक को बचाने में सरकारी बैंक SBI का भी अहम योगदान हो सकता है। इस बात के संकेत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने दिए। उन्होंने कहा, 'यस बैंक बाजार का अहम खिलाड़ी है। इसकी बैलेंस शीट करीब 40 अरब डॉलर की है। मुझे लगता है कि इसे नाकाम नहीं होना चाहिए।'कुमार के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक को बचाने में SBI का अहम योगदान हो सकता है। हालांकि पिछले महीने कुमार ने कहा था, 'यह सवाल ही पैदा नहीं होता कि SBI यस बैंक के लिए कुछ करेगा।'फंड जुटाने की मुश्किल के बीच पिछले एक साल में यस बैंक के शेयर 80 पर्सेंट तक गिर गए हैं। बैंक की ऐसेट क्वॉलिटी को लेकर चिंताएं हैं। बैंक फंड कैसे जुटाएगी, इसका भी कोई रास्ता नहीं मिल रहा है।
Source: Navbharat Times January 24, 2020 04:07 UTC