World Cup 2019 SA vs WI Live Score: साउथैंप्टन में बारिश का साया, मैच को रोका गयासाउथैंप्टन। World Cup 2019 12वें विश्व कप के 15वें मैच में कैरेबियाई टीम का सामना प्रोटियाज के साथ साउथैंप्टन में हो रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। प्रोटियाज ने अमला के तौर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है।बारिश की वजह से रुक गया खेलसाउथैंप्टन में बारिश शुरू हो चुकी है और इसकी वजह से फिलहाल खेल को रोक दिया गया है। पिच को कवर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अब तक 7.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं।पांच ओवर का खेल हुआ खत्मपांचवें ओवर के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। डी कॉक 14 जबकि मार्करम 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।हाशिम अमला आउट हुएदक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और वो कार्टरेल की गेंद पर गेल के हाथों लपके गए। उनके बल्ले से सात गेंदों पर छह रन निकले। तीन ओवर के बाद द. अफ्रीका ने एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं।केमार रोच अटैक पर आएदूसरा ओवर केमार रोच ने फेंका और अपने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए। प्रोटियाज ने दो ओवर में चार रन बना लिए हैं।दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआतद. अफ्रीका की पारी की शुरुआत हाशिम अमला व क्विंटन डी कॉक ने की। पहला ओवर कॉर्टरेल ने फेंका। इस ओवर में तीन रन बने। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए हैं।दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवनहाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, फॉफ डू प्लेसिस, एडेन मार्करम, वैन डर दसें, डेविड मिलर, फेहलुकवायो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर,वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवनक्रिस गेल, साई होप, डेरेन ब्रावो, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रेथवेट, एश्ले नर्श, केमार रोच, शेल्डन जैक्सन, ओशाने थॉमस।दक्षिण अफ्रीका की टीम में दो बदलावकैरेबियाई टीम के खिलाफ इस मैच के लिए प्रोटियाज ने दो बदलाव किए हैं। ब्यूरन हैंड्रिक्स और एडन मार्करम को टीम में शामिल किया गया है।वेस्टइंडीज की टीम में हुए दो बदलावदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। इविन लुईस और आंद्रे रसेल फिट नहीं हैं और उनकी जगह टीम में डेरेन ब्रावो और केमार रोच को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sanjay Savern
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 09:11 UTC