Shareवर्ल्डकप 2011 में भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने संन्यास की घोषणा कर दी है. युवराज को टीम इंडिया के शॉर्टर फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किया जाता था. भारतीय टीम को वर्ल्डकप 2011 में चैंपियन बनाने में युवराज का अहम रोल रहा. गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए युवराज ने वर्ल्डकप 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का श्रेय हासिल किया था. युवराज को टीम इंडिया का जीवट से भरपूर क्रिकेटर माना जाता था.
Source: NDTV June 10, 2019 09:03 UTC