Weather Update: जून में कम बारिश के बावजूद मानसून अभी चिंता का विषय नहीं - News Summed Up

Weather Update: जून में कम बारिश के बावजूद मानसून अभी चिंता का विषय नहीं


Weather Update: जून में कम बारिश के बावजूद मानसून अभी चिंता का विषय नहींजागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। जून में कम बारिश के बावजूद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा 'फिलहाल मानसून चिंता का विषय नहीं है।' मानसून पर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर सरकार निगाह रख रही है। कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की रोपाई समय पर होगी। जुलाई और अगस्त में मानसून की बारिश अच्छी होने वाली है।खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का निर्धारण जल्दी ही हो जाएगा, जिससे फसलों की बुवाई और जोर पकडे़गी। दरअसल, एमएसपी की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। संभावना है कि बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसका फैसला हो जाएगा। तोमर ने जोर देकर कहा कि भारत में सूखा और बाढ़ जैसे मुद्दे कोई नये नहीं है। लेकिन मौसम विभाग का ताजा अनुमान इस तरह की चिंता का कोई विषय नहीं है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश जून में 33 फीसद कम हुई है। इसी के चलते खरीफ की बुवाई का रकबा केवल 1.46 करोड़ हेक्टेयर में हो सका है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1.62 करोड़ हेक्टेयर में बुवाई हो गई थी।कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने माना कि जून में कुछ कम बुवाई हो सकी है, जिसकी भरपाई जुलाई में हो जाएगी। अग्रवाल एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।Posted By: Bhupendra Singh


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 18:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */