हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसने इस प्रवेश स्तर की कार का उत्पादन बंद करने के बारे में औपचारिक तौर पर कोई फैसला नहीं किया है. बिक्री की बात की जाए, तो जनवरी से जून की अवधि में कंपनी सिर्फ फरवरी महीने में एक नैनो कार बेच पाई है. नैनो को लेकर रतन टाटा के साथ मतभेद, इससे कंपनी के वित्त पर गंभीर प्रभाव पड़ा : नुस्ली वाडियाजनवरी से जून की अवधि में एक भी नैनो कार का निर्यात नहीं हुआ. पूर्व में टाटा मोटर्स संकेत दे चुकी है कि वह अप्रैल, 2020 से नैनो का उत्पादन बंद कर देगी. कंपनी का इरादा भारत चरण छह उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए रतन टाटा की इस महत्वाकांक्षी कार में और निवेश करने का नहीं है.
Source: NDTV July 02, 2019 17:48 UTC