Weather Alert: पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से जीना मुहाल, दिल्ली-NCR में 2 की मौत - News Summed Up

Weather Alert: पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से जीना मुहाल, दिल्ली-NCR में 2 की मौत


नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को जनजीवन तक प्रभावित हो रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में 2 लोगों की मौत की सूचना है, तो लू की चपेट में आए एनसीआर के सैकड़ों लोग विभिन्न सरकार और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। गर्मी के मद्देनजर जहां 10 जून को रेड अलर्ड जारी किया गया था, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जून व 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। वहीं, लू के थपेड़े भी लगते रहेंगे। 12 व 13 जून को धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण तापमान में मामूली गिरावट होगी।लू-गर्म हवाओं से बढ़ी लोगों की परेशानीभारतीय मौसम विभाग की मानें तो बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तो लू की स्थिति घोषित की जाती है। यही वजह है कि लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर लू माना जाता है। वहीं दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्र में लू तब घोषित की जाती है जब एक दिन के लिए भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए।मंगलवार सुबह से चल सकती है धूल भरी आंधीमौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के महानिदेशक डॉ. केजे रमेश ने बताया कि पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवा के कारण दिल्ली की हवा में नमी लगातार कम हो रही है। औसत अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मंगलवार को भी तपती गर्मी बेहाल करेगा। बुधवार सुबह से धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे तापमान में आंशिक कमी आ सकती है।दिल्ली में टूट रिकॉर्ड, तापमान 48 के पारराजस्थान और पाकिस्तान से आ रही गर्म हवा के कारण दिल्ली-एनसीआर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की चपेट में है। सोमवार को पालम और गुरुग्राम का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इससे पहले नौ जून 2014 को पालम का तापमान 47.8 डिग्री और गुरुग्राम का तापमान 47.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 17 जून 1945 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह सोमवार को दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में सिरसा जिले का तापमान सबसे अधिक 49 डिग्री सेल्सियस रहा।गर्मी से नोएडा में दो की गई जाननोएडा में गर्मी से सेक्टर-16 की जेजे कॉलोनी निवासी सुनील (40) और सेक्टर-5 निवासी अमरपाल (80) की मौत हो गई। नोएडा स्थित जिला अस्पताल के सीएमओ अनुराग भार्गव ने भी इसकी पुष्टि की है। सोमवार को नोएडा का पारा 45.6 डिग्री और गाजियाबाद का पारा 47 डिग्री था।औसत अधिकतम पारा था 45.6 डिग्रीसोमवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री था, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। 2003 में 10 जून को यह तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। सफदरजंग में भी गर्मी ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से इंसान ही नहीं, जानवर भी बेहालदिनभर की तपिश व लू ने सोमवार को दिल्ली वालों का बुरा हाल कर दिया। यही कारण था कि मुख्य बाजारों से लेकर पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ कम देखी गई। इधर चिड़ियाघर में जानवर भी गर्मी से बेहाल दिखे। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं, अधिक गर्मी के कारण कई ऐसे भी लोग थे जो सुबह दफ्तर से निकले थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ ही दिन भर सड़कों पर यह भी नजारा देखने को मिला कि लोग पानी ढूंढ़ते नजर आए। तपती धूप से निजात पाने के लिए लोग जूस की दुकानों में पहुंचे और जूस पिया। इसके बाद भी गर्मी से दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा। दूसरी ओर तापमान बढ़ने के कारण चिड़ियाघर में वन्यजीवों का खास ध्यान रखा जा रहा है। इसमें खासतौर पर वन्यजीवों को दिन में दो बार नहलाया जा रहा है, वहीं हाथी व गैंडा भी ठंडक पाने के लिए दिनभर तालाब का सहारा ले रहे हैं। चिड़ियाघर में वन्यजीवों का दीदार करने वाले भी तपिश से परेशान नजर आए। यही कारण था कि लोग बार-बार तरल पदार्थ पीकर राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। तेज धूप के कारण ग्राहकों ने भी पुरानी दिल्ली के बाजारों का कम ही रुख किया। इसमें मटिया महल, मीना बाजार, चितली कबर बाजार में ग्राहकों की भीड़ कम देखी गई। शाम को ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा। ऐसे में शाम को भी विभिन्न शीतल पेय पदार्थ वाली दुकानों पर लोग गला तर करते नजर आए।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 02:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */