jammu kashmir shopian encounter: शोपियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी, हथियार बरामद - jammu kashmir shopian awneera village security forces encounter - News Summed Up

jammu kashmir shopian encounter: शोपियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी, हथियार बरामद - jammu kashmir shopian awneera village security forces encounter


मुठभेड़ स्थल पर तैनात सुरक्षाबलों की गाड़ियांजम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार तड़के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके को खाली करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है।शोपियां के अवनीरा गांव में सोमवार शाम आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को मिली थी। रात से ही इलाके में तलाशी ली जा रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर ओपन फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।गौरतलब है कि इससे पहले घाटी के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के वेरिनाग क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।


Source: Navbharat Times June 11, 2019 02:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */