Voting in Delhi: राजधानी में वोटिंग के दिन नहीं सताएगी अधिक गर्मी - no more heat on the day of voting in delhi - News Summed Up

Voting in Delhi: राजधानी में वोटिंग के दिन नहीं सताएगी अधिक गर्मी - no more heat on the day of voting in delhi


भले ही चिलचिलाती गर्मी आपको झुलसा रही हो, लेकिन यदि इस गर्मी को देखकर आप वोटिंग से पहले किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन बना रहे हैं, तो इरादा छोड़ दीजिए। इस बार चुनाव के दौरान मौसम दिल्ली पर मेहरबान रहेगा। वोटिंग वाले दिन तापमान 40 डिग्री से भी कम रहेगा, यानी गर्मी आपको मतदान से नहीं रोकेगी।मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली में काफी तेज गर्मी है। सोमवार को तापमान 41.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री रहा। अगले दो दिनों तक गर्मी की तपिश तेजी से बढ़ेगी और तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन इसके बाद बादल छाएंगे और मौसम में बदलाव होगा।10 और 11 मई को तेज आंधी, हल्की बारिश और ओले की संभावना भी है। इसकी वजह से 12 मई को तापमान लुढ़ककर 39 डिग्री पर रह सकता है। न्यूनतम तापमान महज 24 से 25 डिग्री रहेगा। यानी सुबह करीब ग्यारह बजे तक तो मौसम काफी खुशनुमा रहेगा। स्काईमेट के अनुसार सोमवार को राजधानी में सबसे अधिक गर्मी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 42.4 डिग्री, रिज में 42.4 डिग्री और आया नगर व पालम में 42.2 डिग्री रही। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है।इससे पहले दिल्ली में 3 मई को आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही मौसम साफ बना हुआ है, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ गई है। अब 9 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी गर्मी तेजी से बढ़ेगी, लेकिन 10 मई के बाद राहत मिलेगी। 10 और 11 मई को दिल्ली एनसीआर में आंधी, ओले और बारिश की संभावना है।दूसरी तरफ चुनाव कार्यालय की तरफ से दिल्ली के हर बूथ पर गर्मी से बचाने के लिए छांव का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए जहां लाइनें लगेंगी उसके ऊपर छत या टेंट की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं हर पोलिंग बूथ पर ठंडे पानी का इंतजाम भी रहेगा। साथ ही कोशिश यह की जा रही है कि वोटरों को 6 से 7 मिनट से अधिक मतदान के लिए इंतजार न करना पड़े।


Source: Navbharat Times May 06, 2019 21:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */