pm modi mega rally: पीएम मोदी की मेगा रैली के लिए 5 हजार बसें हुईं बुक - 5 thousand buses booked for pm modi mega rally in delhi - News Summed Up

pm modi mega rally: पीएम मोदी की मेगा रैली के लिए 5 हजार बसें हुईं बुक - 5 thousand buses booked for pm modi mega rally in delhi


दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार इस हफ्ते पीक पर रहेगा। इस दौरान सबकी नजरें 8 मई को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली पर रहेंगी। इस रैली में कितनी भीड़ इकट्ठा होती है और मोदी क्या बोलते हैं, यह बीजेपी के लिए बेहद अहम होगा। रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है।यह रैली वर्किंग डे में हो रही है, ऐसे में पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीड़ जुटाने की ही है। हालांकि, प्रदेश के नेता दावा कर रहे हैं कि यह यादगार रैली होगी, जिसमें दो से ढाई लाख लोग जुटेंगे, मगर रामलीला मैदान में कपैसिटी 70 से 80 हजार लोगों की है। ऐसे में ढाई लाख लोग कहां इकट्ठा होंगे, यह देखने वाली बात रहेगी।बहरहाल, रैली में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश के तमाम मोर्चाें के नेताओं और पदाधिकारियों को टारगेट दे दिए गए हैं। पूर्वांचल मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा को खासतौर से भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। इसके लिए दिल्ली के मॉल्स, मल्टीप्लैक्स और मेट्रो स्टेशनों से लेकर बाजारों व अन्य जगहों पर भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।दिल्ली के हर कोने से लोग रामलीला मैदान पहुंच सकें, इसके लिए 5 हजार से ज्यादा बसों की बुकिंग की गई है। इसके अलावा लोग मेट्रो और निजी वाहनों से भी आएंगे। चांदनी चौक, दरियागंज, पहाड़गंज जैसे आसपास के इलाकों से लोग छोटी-छोटी टोलियां बनाकर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।पार्टी ने मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी भी की है। जगह-जगह पारंपरिक वाद्य यंत्र लिए वादक खड़े रहेंगे और संगीत की मधुर धुनों से मोदी का स्वागत करेंगे। वहीं, रामलीला मैदान के आसपास लोग सड़क किनारे खड़े होकर मोदी-मोदी का नारा लगाकर और झंडे बैनर लहराकर मोदी की अगवानी करेंगे। स्टेडियम के अंदर और बाहर 10-10 एलईडी स्क्रीन्स भी लगाई जाएंगी। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा दिल्ली के तमाम आला नेता और सातों लोकसभा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।दिल्ली बीजेपी के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि इस रैली को भी विजय संकल्प रैली का ही नाम दिया जा रहा है। इसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे और उत्सव जैसा माहौल रहेगा। रैली में हर वर्ग, हर समुदाय और दिल्ली के हर कोने से लोग आएंगे। कई लोग पारंपरिक वेशभूषा में खासतौर पर सज-धज कर भी आएंगे और बीजेपी की जीत का संकल्प लेंगे। दिल्ली में यह मोदी की एकमात्र रैली है, ऐसे में चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों के लिए भी यह रैली बेहद अहम होगी। साथ ही मोदी दिल्ली से पूरे देश को क्या संदेश देते हैं, इस पर भी सबकी नजरें लगी रहेंगी।


Source: Navbharat Times May 06, 2019 21:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */