Vicky Kaushal से अफेयर को लेकर चर्चा में ये एक्ट्रेस, दिखती हैं काफी ग्लैमरसनई दिल्ली, जेएनएन। डायरेक्टर माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियोन्ड द क्लाउड्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हीरोइन मालविक मोहनन इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने की वजह हैं बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल। मालविका को लेकर बॉलीवडु की दुनिया में एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।खबर है कि हरलीन से ब्रेकअप के बाद विकी कौशल, ईशान खट्टर की हीरोइन मालविका मोहनन को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हाल ही में राधिका आप्टे के बयान ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।हाल ही में नेहा धूपिया के शो में पहुंचीं राधिका ने विकी के लिए कहा कि वो बहुत अच्छी लड़की को डेट कर रहे हैं इस बारे में उन्हें सबको बता देना चाहिए। मालविका ने वैसे तो ज्यादा फिल्मों में अभी काम नहीं किया है, लेकिन 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। मालविका दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उनती वो स्टाइलिश भी हैं। देखें तस्वीरें।ये भी पढ़ें : Vicky Kaushal को फिर हुआ प्यार? Radhika Apte बोलीं- पब्लिक को नाम बता दोPosted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran July 02, 2019 08:04 UTC