World Cup 2019: 2007 का मैच याद है टीम इंडिया? जब बांग्लादेश ने भारत को कर दिया था बाहर - News Summed Up

World Cup 2019: 2007 का मैच याद है टीम इंडिया? जब बांग्लादेश ने भारत को कर दिया था बाहर


World Cup 2019: 2007 का मैच याद है टीम इंडिया? जब बांग्लादेश ने भारत को कर दिया था बाहरनई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप में मंगलवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है और माना जा रहा है कि भारत इस मैच में जीत हासिल कर सकता है। क्रिकेट में कमजोर टीम माने जानी वाली बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल में भले ही नीचे हो, लेकिन इस बार बांग्लादेश का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश पासा पलट भी सकता है। अगर इतिहास की बात करें तो पहले भी बांग्लादेश भारत समेत कई टीमों को वर्ल्ड कप से बाहर कर चुका है। इस स्थिति में बांग्लादेश को कमजोर टीम आंकना गलत होगा, क्योंकि 2007 में भी भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था और भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।2007 का भारत-बांग्लादेश का मैच17 मार्च 2007 को वर्ल्ड कप में ही भारत और बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच खेला गया था, जिसे क्रिकेट फैंस हमेशा याद रखेंगे। यह वो ही मैच था, जिसमें बांग्लादेश ने भारत को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस मैच में बांग्‍लादेश ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान में थे, लेकिन सभी खिलाड़ी बांग्लादेश के सामने कमजोर साबित हुए। दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड बांग्लादेश के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।India vs Bangladesh Birmingham Weather Update Cricket World Cup 2019: मैच के दौरान छाए रहेंगे बादल, जानिए बारिश होगी या नहीं17 मार्च को हुए इस मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा और भारतीय धुरंधर 191 रन पर ऑल आउट हो गए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 5 विकेट रहते हुए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कोच जॉन राइट और कप्‍तान राहुल द्रविड को बाद में टीम से हटाने की चर्चा होने लगी थी।World Cup 2019 India vs Bangladesh: पिछले मैच में बल्लेबाजों मचाया था कहर, जानिए इस बार पिच से किसे मिलेगी मददआज भी बांग्लादेश होगा बड़ी चुनौतीबांग्लादेश को बड़े उलटफेर के लिए जाना जाता है। इस टूर्नामेंट में भी बांग्लादेश ने वो मैच जीते हैं, जो काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे थे। इससे पहले वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप में 2 जून को साउथ अफ्रीका को हराकर बता दिया था कि वह दुनिया की किसी भी टीम को हराने का हुनर रखती है। उसके बाद न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी और वेस्टइंडीज को 7 विकेट से एकतरफा मैच में शिकस्त दी। वहीं ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने भी बांग्लादेश का प्रदर्शन काफी अच्छा था। ऐसे में भारत के लिए बांग्लादेश कड़ी चुनौती होगा।Posted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */