VIDEO: पाक से भारत आए विमान को लेकर नया खुलासा, पायलटों ने रास्ता भटकने की बताई वजहजयपुर, जेएनएन। पाकिस्तानी हवाई सीमा से भारतीय सीमा के प्रतिबंधित रूट में घुसे जॉर्जिया के कार्गो विमान एंटोनोव AN12 (Antonov AN 12 Aircraft) की जयपुर एयरपोर्ट पर फोर्स लैंडिंग के मामले में नया खुलासा हुआ है। सीआरपीएफ,जयपुर पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार कार्गो विमान के दोनों पायलट रशियन थे। इस वजह से वे डायलेक्ट (संकेत अथवा भाषा नहीं समझना) नहीं समझ सके। ऐसे में एटीसी से जब संपर्क जुड़ा तो भी वे एयर स्पेस का प्रोसिजर सही तरीके से फॉलो नहीं कर सके। सुरक्षा एजेंसिंया बार-बार आदेश देती रहीं और वे बीच-बीच में रूट बदलते रहे।इंटरसेप्ट और एयरकॉल का नहीं मिला जवाबजोधपुर एयरबेस से वायुसेना ने कार्गो विमान के पायलट को बार-बार इंटरसेप्ट किया गया और एयरकॉल किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर दो सुखोई एमकेआई-30 लड़ाकू विमानों ने उसे घेरकर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया।#WATCH: Indian Air Force fighter jets force an Antonov AN-12 heavy cargo plane coming from Pakistani Air space to land at Jaipur airport. Questioning of pilots on. pic.twitter.com/esuGbtu9Tl — ANI (@ANI) May 10, 2019रक्षा और गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद दिल्ली रवानाभारतीय सीमा में एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यह विमान भारतीय सीमा में 27 हजार फीट ऊंचाई पर करीब 95 मिनट तक उड़ता रहा। सूत्रों के अनुसार इस विमान में भारतीय रक्षा मंत्रालय का सामान था। इनमें सेना में काम आने वाले कई उपकरण बताए जा रहे है। जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच कर रहे अधिकारियों ने शुक्रवार रात रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद ही दिल्ली के लिए रवाना किया।रक्षा मंत्रालय के सामान को लेकर उड़ा थारक्षा मंत्रालय के सामान को लेकर विमान शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे जॉर्जिया के त्बलिसी से भारत के लिए उड़ा था। विमान यूक्रेन की कंपनी मोटर सिच का था । शनिवार को दिनभर जयपुर एयरपोर्ट और जोधपुर एयरबेस पर सुरक्षा को लेकर अधिकारी बैठकों में व्यस्त रहे ।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tanisk
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 11:14 UTC