नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2019 का अब फाइनल मैच बाकी है, जो रविवार 12 मई को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रात साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इसी बीच साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। विदेशी मीडिया के मुताबिक साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को आइपीएल से बुलाना चाहा था। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने मना कर दिया और धमकी डे डाली।साउथ अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका से अनुरोध किया था कि वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ियों को आइपीएल के 12वें सीजन के लीग मैचों के बाद वर्ल्ड कप के तैयारी के लिए देश वापस बुला लिया जाए। लेकिन, CSA ने कोच के इस अनुरोध को उस समय ठुकरा दिया जब बीसीसीआइ ने बोर्ड को धमकी दे दी हम आने वाली द्विपक्षीय सीरीज रद्द कर देंगे। हालांकि, इस तरह के किसी भी बर्ताव को साउथ अफ्रीका बोर्ड के अधिकारियों ने खारिज कर दिया है।इस बात को लेकर सीएसए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है, "हम इस तरह की किसी भी बात से सहमत नहीं हैं। यह किसी भी तरह से वैध नहीं है।" इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को मई से पहले ही बुला लिया हो लेकिन हम पर किसी भी तरह का दबाव नहीं था। हमारे पास अभी भी आइपीएल के बाद इंग्लैंड जाने के लिए सात दिन का पर्याप्त समय है।बता दें कि फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर और क्विंटन डिकॉक आइपीएल 2019 के फाइनल में खेलने वाले हैं। 12 मई से ही साउथ अफ्रीका अपने वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए नेशनल कैंप शुरू कर रहा है। 19 मई को साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड रवाना होगी। 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे वर्ल्ड में साउथ अफ्रीका अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 2 मई को ओवल में खेलेगी।भारतीय टीम साल 2021 और जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगा। टीम इंडिया यहां तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने पहुंचेगी। सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआइ ने इसी दौरे की वनडे सीरीज को कैंसिल करने की धमकी दी थी। हालांकि, अधिकारियों ने इस बात का खंडन कर दिया है। वर्ल्ड कप की बात करें तो टीम इंडिया का आगाज मैच प्रोटियाज टीम के साथ 6 मई को होना है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Vikash Gaur
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 11:03 UTC