उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल में सत्ता और पैसा का उन्माद आ गया है. वह मुख्यमंत्री बनते ही बदल गए हैं और जनता से जो वादा किया है वो भुला बैठे हैं. अण्णा ने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ हमारी जंग थी आज उसी कांग्रेस से दोस्ती करके अरविंद केजरीवाल जनता के साथ धोखा कर रहे हैं. अण्णा का कहना है कि राजनीति और समाजीकरण में चरित्र बहुत जरूरी होता है, लेकिन राजनीति इंसान को बदल देती है और अरविंद बदल चुके हैं. जनता के समर्थन की वजह से ही लोकपाल बन पाया है.
Source: NDTV May 11, 2019 10:55 UTC