Uttarakhand din bhar Top 10 News - News Summed Up

Uttarakhand din bhar Top 10 News


किसान आत्महत्या केस- कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय घेरावऊधम सिंह नगर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देहरादून में पुलिस मुख्यालय की ओर कूच किया। पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करीब 300 मीटर आगे बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। करीब एक घंटे धक्का-मुक्की के बाद गोदियाल सहित 15 नेताओं ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपा। (पढ़ें पूरी खबर)2. हरकी पैड़ी पर ‘अहिन्दू प्रवेश निषेध’ के पोस्टर चिपकेहरिद्वार में 2027 के अर्धकुंभ से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन की मांग फिर तेज हो गई है। शुक्रवार को हरकी पैड़ी और ब्रह्मकुंड इलाके में ‘अहिन्दू का प्रवेश निषेध क्षेत्र, आज्ञा से म्यूनिसिपल एक्ट हरिद्वार’ लिखे करीब 12 पोस्टर लगाए गए। गंगा सभा ने कहा कि यह 1916 के म्यूनिसिपल एक्ट/बायलॉज की जानकारी सार्वजनिक करने की पहल है, ताकि नियमों को लेकर भ्रम न रहे। (पढ़ें पूरी खबर)3. नाबालिग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल पक्ष हिरासत मेंहल्द्वानी में 17 साल नाबालिग विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने 2 महीने पहले घर से भागकर युवक से शादी की थी और ससुराल में रह रही थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। (पढ़ें पूरी खबर)7. 16 से 21 जनवरी तक मौसम बदलेगा, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्टउत्तराखंड में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक मौसम करवट लेने वाला है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं, खासकर 3400 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। ठंड के चलते हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)8. उपराष्ट्रपति कल देहरादून आएंगे, सीएम धामी करेंगे स्वागतउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन कल देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें रिसीव करेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने रूट प्लान के साथ सुरक्षा ड्यूटी तय कर दी है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात


Source: Dainik Bhaskar January 16, 2026 13:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */