Hindi NewsInternationalUS Israel Vs. Iran War Day 23 Live Updates | Dainik Bhaskar | Trump | NetanyahuLIVE ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोलें: नहीं तो पावर प्लांट तबाह करेंगे; ईरान बोला- अमेरिका-इजराइल के वाटर प्लांट उड़ा देंगेतेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी कुछ ही क्षण पहलेकॉपी लिंकअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होनें कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा।ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रविवार को लिखा, ‘अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज को नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें तबाह कर देगा और शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।'वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचे पर हमला करेगा।ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने कहा कि ईरान अमेरिका और इजराइल से जुड़े समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट (डिसेलिनेशन प्लांट) और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमला करेगा।ईरान का इजराइली शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमलाईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। डिमोना वही शहर है जहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर है।डिमोना पर मिसाइल हमले का वीडियो…ईरान बोला- BRICS देश हमला रोकने में रोल निभाएंईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BRICS को ईरान पर हो रहे हमलों रोकने में भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि BRICS को बिना किसी दबाव के, अपने दम पर काम करना चाहिए और इस मामले में आगे आना चाहिए।ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी और बाहर के देशों का दखल कम होगा।ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…इजराइली शहर अराद पर रविवार सुबह ईरानी मिसाइल ने हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए और 10 की हालत गंभीर है।अमेरिका-इजराइल ने शनिवार को ईरान में हमला किया।ईरान ने शनिवार को इजराइल पर मिसाइल हमला किया।अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी मिसाइल लॉन्चर पर हमले का वीडियो जारी किया।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. लाइव अपडेट्स 5 मिनट पहलेकॉपी लिंक इजराइली कार्यकर्ता ने शहर पर हमले को लेकर सरकार से जवाब मांगा इजराइल में एक शांति कार्यकर्ता और नेता ने डिमोना और अराद पर ईरानी हमले के बाद सरकार से जवाब मांगा है। पीस नाउ संगठन से जुड़े यारिव ओपेनहाइमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि सरकार ईरान की सैन्य क्षमता को लेकर सही जानकारी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले यह दावा किया गया था कि ईरान के हथियार खत्म हो रहे हैं, लेकिन हाल के हमलों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओपेनहाइमर ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को यह नहीं बता रही कि ईरान के हालिया हमलों के खिलाफ इजराइल की इंटरसेप्टर प्रणाली क्यों असफल रही। उन्होंने कहा, “हमें यह नहीं बताया जा रहा कि इजराइल पर कितनी मिसाइलें दागी गईं, कितनी अपने लक्ष्य तक पहुंचीं, कितने लॉन्चर नष्ट किए गए और दुश्मन के पास अभी कितने मिसाइल और लॉन्चर बाकी हैं।” यह बयान ईरान के डिमोना और अराद पर हमले के बाद आया है, जिसमें बच्चों सहित 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “जनता को गुमराह करना बंद करें और सच बताएं।” 15 मिनट पहलेकॉपी लिंक ईरान के पास 110 गैस बेस्ड पावर प्लांट, अमेरिका ने हमले की धमकी दी ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो ईरान के पावर प्लांट पर हमला किया जाएगा। ऐसे में ईरान के बिजली ढांचे को लेकर जानकारी सामने आई है। डेटा के मुताबिक, ईरान में करीब 110 गैस बेस्ड पावर प्लांट हैं, जिनमें से कुछ हाइब्रिड भी हैं। इसके अलावा देश में सोलर, हाइड्रो, विंड, तेल, डीजल, कोयला, जियोथर्मल और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले प्लांट भी मौजूद हैं। ईरान के तीन सबसे बड़े पावर प्लांट गैस से चलते हैं: दमावंद कंबाइंड साइकिल पावर प्लांट: तेहरान से करीब 70 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित, क्षमता 2,868 मेगावाट। शाहिद सलीमी पावर प्लांट: माजंदरान प्रांत में कैस्पियन सागर के पास, क्षमता 2,215 मेगावाट। शाहिद रजाई पावर प्लांट: तेहरान से करीब 110 किमी उत्तर-पूर्व में, क्षमता 2,043 मेगावाट। अमेरिका के फ्लोरिडा का वेस्ट काउंटी एनर्जी सेंटर सबसे बड़ा गैस पावर प्लांट है, जिसकी क्षमता 3,750 मेगावाट है। ईरान अपनी ज्यादातर बिजली फॉसिल फ्यूल से बनाता है। 2023 में लगभग 3,40,000 गीगावाट-घंटा बिजली इसी से बनी, जबकि करीब 28,000 गीगावाट-घंटा बिजली रिन्यूबल एनर्जी से आई। परमाणु ऊर्जा की बात करें तो ईरान के पास फिलहाल एक ही चालू परमाणु रिएक्टर है- बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट। वहीं, ईरान एक और रिएक्टर बना रहा है। 2023 में ईरान ने परमाणु ऊर्जा से 5,740 गीगावाट-घंटा बिजली पैदा की। 29 मिनट पहलेकॉपी लिंक ईरान जंग से 20 बड़ी एयरलाइंस की वैल्यू 53 अरब डॉलर घटी ईरान जंग के बाद दुनिया की बड़ी एयरलाइंस कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की 20 सबसे बड़ी लिस्टेड एयरलाइंस की कुल वैल्यू करीब 53 अरब डॉलर घट गई है। युद्ध के चलते कई एयरलाइंस को मिडिल ईस्ट के कई देशों में अपनी कमर्शियल उड़ानें बंद करनी पड़ी हैं। जेट फ्यूल, जो एयरलाइंस की कुल लागत का लगभग एक-तिहाई होता है, 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद दोगुना हो गया है। इससे आने वाले समय में हवाई टिकट महंगे ह
Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 04:10 UTC