मिसाइलों से दहला इजरायल: अराद और डिमोना में 100 से ज्यादा लोग घायल, तेहरान में भी सुनाई दिए धमाके - News Summed Up

मिसाइलों से दहला इजरायल: अराद और डिमोना में 100 से ज्यादा लोग घायल, तेहरान में भी सुनाई दिए धमाके


एएनआई, तेल अवीव। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने शनिवार शाम को नया मोड़ ले लिया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें अराद और दिमोना शहरों को निशाना बनाया गया। दिमोना में इजरायल का प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर (शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर) स्थित है, जिसे ईरान ने अपना मुख्य टारगेट बताया है।100 से ज्यादा लोग घायल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अराद के मेयर यायर मायान से बातचीत की और घायलों के लिए अपनी प्रार्थना व्यक्त की। इजरायली विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमले में बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।इजरायली आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम ने अराद में बड़े पैमाने पर हताहतों की बात कही है। ईरान ने बगदाद पर भी हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बगदाद के एयरपोर्ट के पास ईरान ने ड्रोन हमला किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, अराद में एक बैलिस्टिक मिसाइल ने रिहायशी इलाके में सीधा हमला किया, जिसमें कम से कम 30-59 लोग घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में आंकड़ा 100 से ऊपर बताया जा रहा है। इनमें से कई की हालत गंभीर है, जिसमें 4-6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।एक 5 साल की बच्ची और 12 साल के लड़के की हालत गंभीर है। इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है – दीवारें ढह गईं, बसों के शीशे टूटे, और धुआं उठता दिख रहा है। कुछ लोग अभी भी लापता हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।ईरान में युद्ध में मरने वालों की संख्या 1,500 से अधिक सरकारी टीवी सरकारी टेलीविजन ने ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि ईरान में चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या 1,500 से ऊपर हो गई है। ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल में दर्जनों लोग घायल हो गए। इजरायली सेना ने कहा कि उसकी रक्षा प्रणाली दक्षिणी शहरों दिमोना और अराद पर गिरे मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं थी। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।इराकी खुफिया मुख्यालय पर हमला, एक अधिकारी की मौत इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा (आइएनआइएस) ने शनिवार को कहा कि बगदाद स्थित उसके मुख्यालय पर आतंकी हमले किए गए। इस हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई है।आईएनआईएस ने बयान में कहा कि यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इसी बीच इराक के गृह मंत्रालय के सूत्र ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि एक ड्रोन से खुफिया मुख्यालय पर हमला किया गया, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई और आग लग गई।


Source: Dainik Jagran March 22, 2026 03:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */