क्यूबा ने ट्रंप को दिखाया आईना, राष्ट्रपति पद पर सौदेबाजी से किया साफ इनकार - News Summed Up

क्यूबा ने ट्रंप को दिखाया आईना, राष्ट्रपति पद पर सौदेबाजी से किया साफ इनकार


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्यूबा और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच क्यूबा ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका राजनीतिक ढांचा और राष्ट्रपति का पद किसी भी बातचीत का हिस्सा नहीं हो सकता। अमेरिकी पक्ष से यह संकेत मिल रहे थे कि वह क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिएज कैनेल को पद से हटाने की शर्त पर समझौता चाहता है।लेकिन क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने साफ शब्दों में कहा कि क्यूबा की राजनीतिक व्यवस्था और राष्ट्रपति का पद किसी भी हालत में बातचीत का विषय नहीं है।दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए तेल प्रतिबंध के कारण क्यूबा गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसी बीच दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन अमेरिका की शर्तों ने तनाव को और बढ़ा दिया। देश बाहरी दबाव के सामने नहीं झुकेगा राष्ट्रपति मिगुएल डिएज कैनेल ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि क्यूबा किसी भी संभावित अमेरिकी आक्रामकता के लिए तैयार है और देश बाहरी दबाव के सामने झुकेगा नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी बाहरी हमला कड़े प्रतिरोध का सामना करेगा।अमेरिका एम्बेसी को डीजल देने से इनकार इसी बीच एक और विवाद ने दोनों देशों के रिश्तों में नई दरार डाल दी है। क्यूबा ने हवाना स्थित अमेरिकी दूतावास को उसके जनरेटर के लिए डीजल आयात करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब क्यूबा पहले से ही ईंधन संकट का सामना कर रहा है। अमेरिका के प्रतिबंधों और वेनेजुएला से तेल आपूर्ति रुकने के कारण हालात और खराब हो गए हैं।


Source: Dainik Jagran March 22, 2026 03:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */