UPPSC Final Result: किसान की बेटी बनी अफसर, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता - News Summed Up

UPPSC Final Result: किसान की बेटी बनी अफसर, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता


जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रतिभा न तो किसी परिचय की मोहताज होती है और न ही संसाधनों की कमी हौसलों को रोक पाती है। इस कहावत को मेरठ के जानीखुर्द विकास खंड के ढिंडाला गांव की बेटी देविका ने सच कर दिखाया है।साधारण किसान परिवार से आने वाली देविका ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 में वाणिज्यिक कर अधिकारी बनने का सपना साकार कर लिया। उनकी इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।किसान राजीव कुंडु की बेटी देविका ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बाल बारी पब्लिक स्कूल मोदीनगर से की। यहां से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से प्राइवेट बीए व एमए की।2021 में आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बाद भी राजीव कुंडू ने अपनी बेटी को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराई। देविका ने तीन बार सिविल सेवा परीक्षा दी पर कामयाबी नहीं मिली। बेटी की ही तरह स्वयं भी ''राजनीति विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट है, इसलिए उन्होेने बेटी को उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए प्रेरित किया।पहले ही प्रयास में देविका ने यह कामयाबी हासिल की। रविवार देर रात परिणाम आया तो पूरा घर खुशियों से उछल पड़ा। मां ममता देवी व छोटा भाई सिद्धार्थ समेत अन्य परिजनों ने अपनी बिटिया को गले से लगा लिया।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 18:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */