UP News: दिसंबर में 'गंगा विलास' से दुनिया के सबसे लंबे सफर पर निकलेंगे 30 पर्यटक, बुकिंग फुल - News Summed Up

UP News: दिसंबर में 'गंगा विलास' से दुनिया के सबसे लंबे सफर पर निकलेंगे 30 पर्यटक, बुकिंग फुल


दुनिया के सबसे लंबे सफर पर निकलने जा रहा है गंगा विलास क्रूज। कोलकाता से डिब्रूगढ़ तक की इस यात्रा में 30 पर्यटक 27 नदी प्रणालियों से गुजरेंगे। 51 दिनों की इस यात्रा में पर्यटकों को करीब साढ़े 25 लाख रुपये खर्च करने होंगे। बुकिंग फुल हो चुकी है। गंगा विलास के दोनों ट्रिप की बुकिंग हो चुकी है। यात्रा के जरूरी इंतजाम हो रहे हैं।संग्राम सिंह, जागरण, वाराणसी। गंगा में राष्ट्रीय जलमार्ग-एक (हल्दिया से प्रयागराज) के रास्ते कई देशों के 30 पर्यटक दिसंबर-जनवरी में दुनिया के सबसे लंबे सफर पर निकलेंगे। यह मुसाफिर गंगा विलास क्रूज पर कोलकाता से रवाना होंगे, पहले वह बनारस आएंगे। फिर यहीं से पांच सितारा सुविधाओं से लैस यही क्रूज कोलकाता वापस लौटेगा और बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इस यात्रा के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने रूट फाइनल कर दिया है। करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा के दौरान क्रूज 27 नदी प्रणालियों से गुजरेगा, इसमें तीन डेक और 18 सुईट उपलब्ध हैं। करीब 51 दिनोें में यात्रा पूर्ण होगी, इसके लिए पर्यटकों को करीब साढ़े 25 लाख रुपये खर्च करने होंगे।यह क्रूज 12 मीटर चौड़ा और 62 मीटर लंबा है। यही क्रूज काेलकाता से सिर्फ बनारस तक यात्रा के लिए एक अक्टूबर को निकल चुका है, वह 24 अक्टूबर तक काशी पहुंचेगा। बुधवार को मुंगेर तक सफर पूरा कर लिया है। 20 को पटना पहुंच जाएगा, इसमें आस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुल 14 पर्यटक सवार हैं। तीन दिन घूमने-फिरने के बाद मुसाफिर 27 अक्टूबर को वापस कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे। रिवर क्रूज के मालिक राज सिंह ने बताया कि गंगा विलास के दोनों ट्रिप की बुकिंग हो चुकी है। यात्रा के जरूरी इंतजाम हो रहे हैं।


Source: NDTV October 17, 2024 13:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...