UP Board Result 2021: हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट से नाखुश हैं तो अब 16 अगस्त तक भेजें अपनी शिकायत, बोर्ड ने बढ़ाई डेट - News Summed Up

UP Board Result 2021: हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट से नाखुश हैं तो अब 16 अगस्त तक भेजें अपनी शिकायत, बोर्ड ने बढ़ाई डेट


UP Board Result 2021: हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट से नाखुश हैं तो अब 16 अगस्त तक भेजें अपनी शिकायत, बोर्ड ने बढ़ाई डेटUP Board 10th 12th Result 2021 नतीजे घोषित करने के बाद यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लाखों छात्र-छात्राओं से रिजल्ट को लेकर उनके किसी भी प्रकार के प्रश्नों या कठिनाईयों को 8 अगस्त 2021 तक आमंत्रित किया था।नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UP Board 10th, 12th Result 2021: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 31 जुलाई 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, upmsp.edu.in और यूपी रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर की गयी थी। नतीजे घोषित करने के बाद यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लाखों छात्र-छात्राओं से रिजल्ट को लेकर उनके किसी भी प्रकार के प्रश्नों या कठिनाईयों को 8 अगस्त 2021 तक आमंत्रित किया था। बोर्ड ने अब इन शिकायतों को भेजने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 16 अगस्त 2021 तक कर दी है।कहां और कैसे भेजे शिकायत? यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं जो कि अपने हाई स्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत करना चाहते हैं या किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछना चाहते हैं तो वे यूपी बोर्ड द्वारा विभिन्न राज्य में विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए जारी किये गये ई-मेल आईडी पर इसे भेज सकते हैं। यूपी बोर्ड के नोटिस के अनुसार, छात्रों को अपनी शिकायत या प्रश्न के ईमेल में अपना नाम, कक्षा, अनुक्रमांक, जनपद का नाम तथा अपना मोबाइल नंबर भी भरना होगा। इसके अतिरिक्त यूपी बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के हेल्प डेस्क नंबर भी जारी किये हैं, जिन पर फोन करके स्टूडेंट्स अपने प्रश्नों का समाधान तुरंत पा सकते हैं। स्टूडेंट्स को कार्यालय के समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच फोन करना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार ईमेल आईडी और हेल्प डेस्क नंबर नीचे दिये गये हैं:क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज - roprgresult2021helpdesk@gmail.com, 532-2423265, 09838510862क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी - rovnsresult2021helpdesk@gmail.com, 542-2509990क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ - romrtresult2021helpdesk@gmail.com, 121-2660742क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली - roblyresult2021helpdesk@gmail.com, 581-2576494क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर - rogkpresult2021 helpdesk@gmail.com, 551-2205271मुख्य कार्यालय, प्रयागराज - mspresult2021 helpdesk@gmail.com, 0532-2622767छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि यदि अपने सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय की जानकारी न हो तो यूपी बोर्ड द्वारा जारी किये गये सम्बन्धित नोटिस को देखें।इस डायरेक्ट लिंक से देखें नोटिसअसंतुष्ट छात्र अंक सुधार परीक्षा में भी हो सकते हैं शामिलइसके अतिरिक्त, यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं को अंक सुधार परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका देने की घोषणा की है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार स्टूडेंट्स अंक सुधार परीक्षा में नि:शुल्क सम्मिलित हो पाएंगे।


Source: Dainik Jagran August 12, 2021 02:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */