leo horoscope in hindi 12 august 2021 singh rashifal you will get...आजीविका : आज का दिन आपके लिए सुखद है और आज आपको नए मौके भी मिलेंगे। आज आपके कार्य भी आसानी से पूरे होते रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। काम धंधे से संबंधित कार्यों में व्यापार को बढ़ाने हेतु चर्चा होगी और सफल रहेगी। पूंजी निवेश बढ़ाने या फिर किसी अन्य व्यापार में निवेश करने हेतु आदि पर सहमति बन सकती है। नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारी बोलचाल अर्थात टेली कम्युनिकशन के माध्यम से काम को बढ़ाते हुए देखे जाएंगे। कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको वाहन सुख भी मिल सकता है।पारिवारिक जीवन : घर परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसको लेकर कुछ लोगों का पारा चढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बातों को अनसुना कर दें। कड़वे बोल बोलने से बचें।आज आपकी सेहत : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं बाहर के तीखे खानपान को लेकर कुछ ना कुछ कार्यक्रम चलता रहेगा। थोड़ा सा नियंत्रण करके खाएं तो सही रहेगा।आज सिंह राशि के उपाय : उगते सूर्य को नियमित जल अर्घ्य प्रदान करना ऊर्जावान बनाएगा।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times August 12, 2021 01:30 UTC