taurus horoscope in hindi 12 august 2021 vrishabha rashifal you will be...आजीविका : आज किस्मत आपका साथ देर रही है और वृष राशि वालों के लिए दिन व्यापारिक कार्यों में अच्छी बिक्री को दर्शाने वाला रहेगा। काम धंधे से संबंधित कार्यों में अच्छी बिक्री होने से लाभ होगा आपको धन की कमी नहीं होगी। तरल पदार्थों एवं जल से संबंधित काम में अच्छा कारोबार होगा और आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। साझेदारी में अगर आप काम कर रहे हैं तो ये काम आज काफी आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग में कुछ कर्मचारियों का प्रमोशन भी हो सकता है।पारिवारिक जीवन : घर परिवार के वातावरण में अनुशासन को लेकर अधिक जोर दिया जाएगा। ऐसे में संभव है कि परिवार के सदस्यों के बीच में आपस में टकराव हो।आज आपकी सेहत : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परन्तु फिर भी किसी ना किसी बीमारी को लेकर मानसिक वहम की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा कि योगा करते रहें।आज वृष राशि के उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी होगा। शाम को खीर से लक्ष्मी माता का भोग लगाकर परिवार के सभी सदस्यों को खिलाएं।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times August 12, 2021 00:45 UTC