UP Bhadohi Suicide: Former Pramukh Nephew Shoots Self With Rifle - News Summed Up

UP Bhadohi Suicide: Former Pramukh Nephew Shoots Self With Rifle


अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने रविवार को एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की पत्नी-बेटा है। उनका बेटा विद्यापीठ में पढ़ रहा है। मठ में पत्नी भी साथ रहती है। आप लोग चाहो तो तीनों का DNA करा. यह तथाकथित फर्जी और नकली शंकराचार्य है। भगवान के नाम पर ये बदनाम कर रहा है। मठ को बदनाम कर रहा है। जब इसका पुत्र है। इसकी पत्नी है तो कैसा संत? उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज इस समय शामली में है। वहीं से यह वीडियो जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर…फर्रुखाबाद कोतवाल को 7 दिन की जेल, CJM का आदेश- 24 घंटे में गिरफ्तार करेंफर्रुखाबाद शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी को सीजेएम कोर्ट ने 7 दिन की जेल की सजा सुनाई है। शनिवार को अवमानना की कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करते हुए पुलिस कप्तान को अगले 24 घंटे में कोतवाल को पेश करने का आदेश दिया।दरअसल, कोतवाल को सात अलग-अलग मामलों में वारंट तामील कराने के आदेश मिले थे, लेकिन उन्होंने न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया और न ही कोर्ट को कोई रिपोर्ट भेजी। इसके बाद कोर्ट ने यह कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर…लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत, भाई बोला- पार्टनर ने मर्डर कियालखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत हो गई। युवती के भाई का आरोप है कि बहन के पार्टनर ने ही उसकी हत्या की। उसके बाद पुलिस चौकी जाकर बताया कि मैंने अपनी औरत की हत्या कर दी है। वह बेल्ट और चाकू से मारता था। बहन के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। आज उसने हत्या कर दी। मामला मदेयगंज इलाके का रविवार का है। पढ़ें पूरी खबर…लखनऊ में चौकी के सामने युवक को गिरा-गिराकर पीटा, VIDEOलखनऊ में पुलिस चौकी के सामने एक युवक को सड़क पर तीन लोगों ने गिरा-गिराकर पीटा। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पीड़ित अपने दोस्त के साथ चौकी के बगल की दुकान पर चाय पी रहा था। आरोप है कि तीनों ने उसकी चेन छीन ली। विरोध करने पर ईंट से उसके चेहरे पर हमला किया।दोस्त भागकर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। मामला पॉलिटेक्निक चौराहा पुलिस चौकी का है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर…आजमगढ़ में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:3 अप्रैल को विवाद होने पर चाकू मारा था, मुठभेड़ में पकड़ा गयाआजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात हुए हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी ने आपसी विवाद में युवक हस्सान की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में पीड़ित नौशाद अहमद ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी इरफान का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 21:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */