एअर इंडिया ने इजरायल के लिए उड़ानें 31 मई तक निलंबित कीं, भारतीयों की बढ़ी चिंता - News Summed Up

एअर इंडिया ने इजरायल के लिए उड़ानें 31 मई तक निलंबित कीं, भारतीयों की बढ़ी चिंता


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं।अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल अवीव मार्ग पर अपनी सेवाएं सस्पेंड की हुई हैं। केवल इजरायली कैरियर जैसे ईएल एएल, इस्त्रा एयर, आर्किया और एयर हाइफा ही कड़ी पाबंदियों के तहत संचालन कर रहे हैं।दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबितएअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन ने नई दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। उड़ानों के निलंबन ने इजरायल में रहने वाले 40,000 से अधिक भारतीयों के बीच चिंता बढ़ा दी है, जो क्षेत्र में बढ़ते तनाव से बचने या पेशेवर कारणों से भारत यात्रा करना चाहते हैं।


Source: Dainik Jagran April 05, 2026 21:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */