UP कांग्रेस अध्यक्ष की योगी को चुनौती, कहा- मैं 'आजादी' के नारे लगाता रहूंगा, CM चाहें तो दर्ज कर सकते हैं देशद्रोह का केस - News Summed Up

UP कांग्रेस अध्यक्ष की योगी को चुनौती, कहा- मैं 'आजादी' के नारे लगाता रहूंगा, CM चाहें तो दर्ज कर सकते हैं देशद्रोह का केस


खास बातें 'आजादी' वाले नारे में कांग्रेस अध्यक्ष की सीएम योगी को चुनौती कहा- मैं भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ आजादी के नारे लगाता रहूंगा सीएम योगी ने कहा था कि आजादी का नारा लगाने वाले को देशद्रोह माना जाएगाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए राज्य के कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने रविवार को कहा कि वह 'आजादी' के नारे लगाते रहेंगे. उन्होंने आदित्यनाथ की नागरिकता संशोधन कानून (CAA Protest) विरोधी प्रदर्शनकारियों को दी गई चेतावनी का हवाला दिया कि 'आजादी' के नारे को देशद्रोह माना जाएगा. योगी आदित्यनाथ की सीएए प्रदर्शनकारियों को चेतावनी, 'आज़ादी' के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगाबता दें, मुख्‍यमंत्री योगी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि आजादी के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगा और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. लोगों को भारत की मिट्टी से ही भारत के खिलाफ साजिश करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.' VIDEO: खबरों की खबर: 'आजादी के नारे लगाए तो देशद्रोह'


Source: NDTV January 27, 2020 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */