मार्किस ने एक बयान में कहा कि अमेरिका मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1267 प्रतिबंध समिति की सराहना करता है. मसूद अजहर घोषित हुआ वैश्विक आतंकी तो बीजेपी ने राहुल गांधी से कहा- दिल टूट गया होगा, है ना? विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी इस कदम का स्वागत किया और कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिकी कूटनीति की जीत है. पोम्पिओ ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों का नेतृत्व करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन को भी ट्वीट करके बधाई दी. बता दें, संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को बुधवार को ‘वैश्विक आतंकवादी' घोषित कर दिया.
Source: NDTV May 02, 2019 05:37 UTC