देवगौड़ा ने गठबंधन पर फिर खड़े किए सवाल, कहा- जेडीएस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दिया वोट - News Summed Up

देवगौड़ा ने गठबंधन पर फिर खड़े किए सवाल, कहा- जेडीएस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दिया वोट


देवगौड़ा ने गठबंधन पर फिर खड़े किए सवाल, कहा- जेडीएस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को दिया वोटमैसूर, एएनआइ। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच खींचातन अब भी जारी है। लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों के बीच हुए सीट शेयरिंग को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बाद अब सरकार में मंत्री जीटी देवगौड़ा ने कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को सबसे बड़ी गलती बताया है।मैसूर में जीटी देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन में दोनों ओर से गलती हुई है। दोनों ही दलों के पास अपने-अपने उम्मीदवार उतारने का विकल्प था, जैसे विधानसभा चुनाव में किया गया था। देवगौड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सीट बंटवारें को लेकर दोनों ही दलों के बीच बहुत ही असमंजस की स्थित बनी हुई थी, और सीट शेयरिंग को लेकर हमारे बीच कोई स्पष्टता नहीं थी।पत्रकारों से बात करते हुए देवगौड़ा ने आगे कहा कि गठबंधन के शीर्ष पर बैठे लोगों ने हल निकालने में बहुत ज्यादा समय लिया था। जमीनी कार्यकर्ताओं के मन को पार्टी के लोग समझ नहीं पाए। यदि जेडीएस नेता चुनाव पूर्व हुए गठबंधन की सीटों को सही तरीके से हल कर लिए होते तो लोकसभा चुनाव में जमीनी हकीकत कुछ और होती।अंत में एचटी देवगौड़ा ने कहा कि मैसूर लोकसभा सीट पर कुछ जेडीएस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को वोट दिया है। बता दें कि मैसूर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान हुए थे। यहां से गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने सीएच विजयशंकर को उम्मीदवार बनाया है।Posted By: Dhyanendra Singh


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 05:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */