यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय शख्स ने लॉटरी में 1.5 करोड़ दिरहम (40 लाख डॉलर या करीब 28 करोड़ रुपये) जीते हैं. शारजाह में रहने वाले शोजित के एस शुक्रवार को अबू धाबी ड्यूटी फ्री टिकट ड्रॉ में विजेता रहे. शोजित ने एक अप्रैल को ऑनलाइन टिकट खरीदा था लेकिन उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि वह जीते हैं. हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लॉटरी का आयोजन करने वाले रिचर्ड ने ‘खलीज टाइम्स' को बताया कि शोजित अगर फोन नहीं उठाते तो उनके घर पर जाकर संपर्क करने का भी इरादा था. VIDEO: पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने जीती डेढ़ करोड़ की लॉटरी
Source: NDTV May 04, 2019 11:37 UTC