Avengers Endgame Box Office: शुक्रवार की कमाई भी सॉलिड, 300 करोड़ इतनी दूर - News Summed Up

Avengers Endgame Box Office: शुक्रवार की कमाई भी सॉलिड, 300 करोड़ इतनी दूर


मुंबई। हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame एवेंजर्स एंडगेम ने भारत के बॉक्स ऑफ़िस को अपने रंग में पूरी तरह से रंग लिया है। फिल्म ने अब तक 272 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है और फिल्म का कलेक्शन अब भी मजबूत है।जो और एंथोनी रूसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज़ के आठवें दिन यानि इस शुक्रवार को करीब 12 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है l फिल्म को अब तक 272 करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका हैl फिल्म को तीनों भाषाओँ में मिला कर पहले दिन 53 करोड़ 30 लाख रूपये की कमाई हुई थी l इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली 10 फिल्मों में कृष 3 और उरी सर्जिकल स्ट्राइक के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और माना जा रहा है कि एवेंजर्स एंडगेम इस वीकेंड में 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी lयह भी पढ़ें: Avengers Endgame Box Office Day 6: मजदूर दिवस पर एवेंजर्स...को इतने करोड़ की दिहाडीभारत में इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु को मिला कर 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है l एवेंजर्स एंडगेम को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया गया । माना जा रहा है कि ये फिल्म भारत में 500 करोड़ रूपये तक की कमाई कर लेगी क्योंकि इस फिल्म को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के आने के पहले दो हफ़्ते का खुला मैदान मिलेगाl इस फिल्म के पिछले भाग एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने 31 करोड़ 30 लाख से ओपनिंग ली थी। तब उसे भारत में 2000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया, जिसमें से एक हजार के करीब थियेटर्स में ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु के डब वर्जन में रिलीज़ हुई थी।फिल्म ने पहले वीकेंड में 94 करोड़ 30 लाख रूपये और कुल 227 करोड़ 43 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। एवेंजर्स एंडगेम ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा कर रख दी है l एवेंजर्स एंडगेम को लेकर भारत सहित दुनिया में इसलिए भी उत्साह है क्योंकि ये थैनोस के ख़िलाफ़ मार्वल सुपरहीरोज़ की आख़िरी जंग है। इस बार भी आयरनमैन, हल्क, कैप्टन अमेरिका, स्पाइडरमैन, थोर, कैप्टन मार्वल और एंटमैन सभी मिल कर धावा बोल रहे हैं l इनफिनिटी वॉर की तरह इस बार भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफेलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, पॉल रड और ब्री लार्सन जैसे सितारे हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Manoj Khadilkar


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */