T20 World Cup 2026: बारिश में धुला पाकिस्‍तान का मैच, सलमान आगा की टीम अब भी सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी? - News Summed Up

T20 World Cup 2026: बारिश में धुला पाकिस्‍तान का मैच, सलमान आगा की टीम अब भी सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 की शुरुआत फीकी रही। पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। कोलंबो के प्रेमदासा स्‍टेडियम में यह मैच शुरू तक नहीं हो पाया। पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी, इसके बाद बारिश होने लगी और कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी।अंत में अंपायर्स ने मैच को रद करने का फैसला लिया। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। इसके बाद से ही सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या अब पाकिस्‍तान टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्‍तान सुपर 8 का पहला मैच बारिश के कारण रद होने के बावजूद पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बना हुआ है। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत की जरूरत है। एक जीत भी उन्हें दौड़ में बनाए रख सकती है। हालांकि, इस कंडीशन में टीम को नेट रन रेट और अन्‍य टीमों के रिजल्‍ट पर निर्भर रहना होगा।New Zealand and Pakistan share points after rain has the final say in the first #T20WorldCup Super 8 contest. 📝: https://t.co/dgmJ9XzTb0 pic.twitter.com/zzwfJs47TI — T20 World Cup (@T20WorldCup) February 21, 2026 हर मैच है अहम अब पाकिस्‍तान के पास सिर्फ दो मैच बचे हैं। सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए हर मैच नॉकआउट से कम नहीं है। 24 फरवरी को पाकिस्‍तान का सामना इंग्‍लैंड से होगा। यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 28 फरवरी को पाकिस्‍तान टीम श्रीलंका से भिड़ेगी।


Source: Dainik Jagran February 22, 2026 11:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */