आरोपी की जेल में मौत हो गई। जब शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा किया और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद अंतिम संस्कार हुआ।विज्ञापनविज्ञापनइगलास कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिकुर्रा निवासी पुष्पेंद्र के घेर में पुलिस ने 490 किलो लगभग ढाई करोड़ कीमत के 490 किलो गांजा बरामद किया। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। आरोपी पुष्पेंद्र को जेल भेज दिया गया। जेल में उसकी मौत हो गई।जब पुष्पेंद्र का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल नरेन्द्र यादव ने ग्रामीणों से बातचीत करके पूरे घटनाक्रम की जांच कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लगभग 11:30 शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Source: NDTV February 22, 2026 11:28 UTC